नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। वहीं मेन्स परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- एससी/एसटी/ दिव्यांगों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए।
- पूर्व सैनिकि भी आवेदन कर सकते हैं। वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हों या सशस्त्र बलों की मैट्रिक परीक्षा पास कर चुके हों। साथ ही 15 साल की रक्षा सेवा पूरी की हो।
- राज्यों के लिए अप्लाई करने वालों को वहां की लोकल भाषा आनी चाहिए।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 28 साल
- एससी/एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- जनरल/ईडब्ल्यूएस विकलांग : 10 साल की छूट
- ओबीसी विकलांग : 13 साल की छूट
- एससी-एसटी विकलांग : 15 साल की छूट
फीस
- जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 450
- एससी/ एसटी/ दिव्यांग: 50
- स्टाफ: नि:शुल्क
सैलरी
- 29,000 – 74,590 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिमिनरी एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- लैंग्वेज टेस्ट (LPT)
एग्जाम पैटर्न
प्रीलिमिनरी एग्जाम (ऑब्जेक्टिव)
| सब्जेक्ट | क्वेश्चन नंबर | मार्क्स | ड्यूरेशन |
| इंग्लिश लैंग्वेज | 30 | 30 | 20 मिनट |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
| रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
मेन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)
| सब्जेक्ट | क्वेश्चन नंबर | मार्क्स | ड्यूरेशन |
| रीजनिंग | 40 | 40 | 30 मिनट |
| अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 | 30 मिनट |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 40 | 30 मिनट |
| सामान्य ज्ञान | 40 | 40 | 20 मिनट |
| कंप्यूटर ज्ञान | 40 | 40 | 20 मिनट |
| कुल | 200 | 200 | 135 मिनट |
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करें।
- इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 21 पदों पर निकली भर्ती