एकलव्य मॉडल स्कूल में 7267 पदों पर निकली भर्ती

      एज लिमिट 55 साल, सैलरी 78 हजार से ज्यादा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          प्रिंसिपल225
          पीजीटी1460
          टीजीटी3962
          हॉस्टल वार्डन635
          महिला स्टाफ नर्स550
          अकाउंटेंट61
          क्लर्क (जेएसए)228
          लैब अटेंडेंट146
          कुल पदों की संख्या7267

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • प्रिंसिपल : मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. के साथ मास्टर डिग्री, 8 से 12 साल का अनुभव
          • पीजीटी : बी.एड. के साथ मास्टर डिग्री, 8 से 12 साल का अनुभव
          • टीजीटी : संबंधित विषय में बैचलर डिग्री के साथ बी.एड. और सीटीईटी पास
          • हॉस्टल वार्डन : किसी भी विषय में बैचलर डिग्री
          • महिला स्टाफ नर्स : नर्सिंग में बी.एससी. या समकक्ष डिग्री
          • अकाउंटेंट : कॉमर्स या अकाउंट्स में बैचलर डिग्री
          • क्लर्क (जेएसए) : टाइपिंग स्किल के साथ 12वीं पास
          • लैब अटेंडेंट : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ 10वीं/12वीं पास

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • लिखित परीक्षा के आधार पर
          • स्किल टेस्ट
          • इंटरव्यू

          एज लिमिट

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 55 साल
          • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

          फीस

          • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : प्रिंसिपल के लिए – 2500 रुपए
          • पीजीटी और टीजीटी : 2000 रुपए
          • नॉन-टीचिंग : 1500 रुपए
          • एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग : सभी पदों के लिए – 500 रुपए

          सैलरी

          पद का नामसैलरी
          प्रिंसिपल78,800 रुपए प्रतिमाह
          पीजीटी
          47,600 रुपए प्रतिमाह
          टीजीटी44,900 रुपए प्रतिमाह
          हॉस्टल वार्डन29,200 रुपए प्रतिमाह
          महिला स्टाफ नर्स29,200 रुपए प्रतिमाह
          अकाउंटेंट35,400 रुपए प्रतिमाह
          क्लर्क (जेएसए)19,900 रुपए प्रतिमाह
          लैब अटेंडेंट18,000 रुपए प्रतिमाह

          ऐसे करें आवेदन

          • ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
          • होम पेज पर, ‘EMRS recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
          • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
          • जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें।
          • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस जमा करें।
          • प्रिव्यू देखने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।
          • आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          Government Job : रेलवे में 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएट्स वालों के लिए निकली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...