पटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार स्टेट के विभिन्न विभागों के तहत करीब 9 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट युवा तक भर ले सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार जिस भी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं उसके लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
बिहार के विभिन्न विभागों और बिहार एसएससी के तहत करीब 9 हजार पदों पर भर्ती हो रही। भर्तियां बैंक में क्लर्क, नेत्र सहायक, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, परिचारी,राजकीय पोलिटेकनिक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (HOD), खेल पदाधिकारी/सहायक निदेशक खेल/सहायक निदेशक युवा/व्याख्याता, एसएच एवं शा.शि. महाविद्यालय, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO), सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और सहायक निवेशक, पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों समेत अन्य पदों पर भर्ती हो रही है। आप योग्यता के अनुसार इन भर्तियों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण भर्तियों की डिटेल आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।
हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती
पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती हो रही है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 19 सितंबर निर्धारित है। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड और अंग्रेजी टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों ने कंप्यूटर में डिप्लोमा या 6 महिने का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो। प्रति मिनट अंग्रेजी में 80 शब्द शॉर्टहैंड और प्रति मिनट अंग्रेजी में 40 वर्ड प्रति मिनट टाइपिंग का ज्ञान हो। यह भर्ती कुल 111 पदों के लिए हो रही है।
आरआरबी आईबीपीएस पीओ, क्लर्क भर्ती
यह भारत देशभर में कुल 13271 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। लेकिन कुल पदों में से बिहार राज्य के लिए 365 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 सितंबर तक किया जा सकता है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ CA/ MBA/ बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB)/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
लैब टेक्नीशियन भर्ती
बिहार में Laboratory Technician के 1068 और Senior Laboratory Technician के 7 पदों भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की अधिक डिटेल के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
बिहार AEDO भर्ती 2025
बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार सीजीएल
बिहार सीजीएल भर्ती के माध्यम से कुल 5208 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है। इस भर्ती में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी 24 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। BSSC CGL 4 Vacancy 2025 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 19 सितंबर निर्धारित है।
प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर हो रही भर्ती
बिहार राज्य में इस समय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 564 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
अन्य भर्तियां
इन भर्तियों के अतिरिक्त बिहार में इस समय पॉलिटेक्निक संस्थानो में HOD के 218 पदों, बीपीएससी सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 और सहायक निवेशक के 35 पदों सहित अन्य रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। एचओडी पदों के लिए उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।