भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक (Apex Bank) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऑफिसर ग्रेड के कुल 2,076 पदों पर भर्ती किए जाने हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 5 फरवरी तक इनके लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।
मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न श्रेणियों के ग्रेड पद।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | 748 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर (SAMBIDA) | 176 |
| सोसाइटी मैनेजर | 839 |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर | 17 |
| फाइनेंशियल एनालिस्ट | 34 |
| इंटरनल ऑडिटर | 1 |
| ब्रांच मैनेजर | 209 |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर-II | 5 |
| अकाउंटेंट | 47 |
| कुल | 2076 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए पोस्ट के अनुसार अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन है।
| कंप्यूटर ऑपरेटर | ग्रेजुएट या हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक। साथ ही एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य या B.E. (CSE/IT) / MCA / BCA / M.Sc. (IT/CS) / B.Sc. (IT/CS) / M.Tech / M.E. आदि में से कोई एक |
| कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) | — |
| सोसाइटी मैनेजर | — |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस/IT) / M.Sc. (कंप्यूटर साइंस/IT) / MCA और पंजीकृत/सरकारी/स्वायत्त संस्थान में 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव |
| फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2) | प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA / CA / ICWA तथा RBI से लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 साल का संबंधित अनुभव |
| इंटरनल ऑडिटर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2) | प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA / CA / ICWA और RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 साल का अनुभव |
| ब्रांच मैनेजर (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–1) | प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA और RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में 1 साल का अनुभव |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर–2 (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–2) | BE/B.Tech (CS/IT) / B.Sc. (IT/CS विषय के साथ) / M.Sc. (CS/IT) / MCA और 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव |
| अकाउंटेंट (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–2) | प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट / MBA किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से |
एज लिमिट
- इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स न्यूनतम उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
| कैटेगरी | कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर | ऑफिसर ग्रेड |
| SC/ST/PwBD | Rs. 650/- +18% GST | Rs. 800/- +18% GST |
| अन्य | Rs. 850 /- +18% GST | Rs. 1100/- +18% GST |
सैलरी स्ट्रक्चर
- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: पे लेवल 4 के अनुसार – 19,500 से 62,000 रुपए प्रतिमाह।
- ऑफिसर लेवल: पे लेवल 9 – 36,200 से 1,14,800 रुपए प्रतिमाह।
ऐसे करें अप्लाई
- ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सारी जानकारियां दर्ज करें।
- इसके बाद निर्धारित एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

