Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ : सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने जिलेवार जिला समन्वयक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियाँ दुर्ग, कांकेर, जशपुर और कोरबा जिलों के लिए हैं।

जिला समन्वयक डिजिटल सेवाओं के संचालन, निगरानी और विस्तार के लिए जिम्मेदार होंगे। इनके कर्तव्यों में जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, ब्लॉक और पंचायत स्तर के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और वीएलई नेटवर्क के साथ समन्वय स्थापित करना, सेवाओं और योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, सेवा गुणवत्ता बनाए रखना और नियमित रिपोर्टिंग करना शामिल है।

योग्यता एवं अनुभव

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य।

  • कंप्यूटर साइंस में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा या NIELIT द्वारा जारी CCC प्रमाण पत्र।

  • कंप्यूटर, इंटरनेट, एमएस ऑफिस, ई-मेल और डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यवहारिक ज्ञान।

  • न्यूनतम 2 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव; आईटी, ई-गवर्नेंस और सरकारी परियोजनाओं में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

  • आयु 24 से 35 वर्ष (विशेष योग्यता एवं अनुभव के आधार पर छूट)।

  • वर्तमान में कार्यरत CSC VLE इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं www.csc.gov.in या career.csccloud.in सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने योग्य युवाओं से समय रहते आवेदन कर डिजिटल इंडिया मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से दो कैदी फरार

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला न्यायालय परिसर रायपुर से दो कैदी...