Friday, February 6, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर की निकाली भर्ती

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर के 15 पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट कर 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • किसी भी स्‍ट्रीम में 12वीं पास कैंडिडेट्स इसके लिए एलिजिबल हैं। कैंडिडेट के पास हिंदी और अंग्रेजी में स्‍टेनो और कम्‍प्‍यूटर टाइपिंग का डिप्‍लोमा या सर्टिफ‍िकेट होना जरूरी है।

एज लिमिट 

  • अप्‍लाई करने के लिए उम्‍मीदवार की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। महिला उम्‍मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्‍त 2025 के आधार पर की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस 

  • सभी कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए 100 रुपए। आरक्षित कैटेगरी के लिए फीस में छूट नहीं है।

सैलरी स्ट्रक्चर 

  • चयनित उम्‍मीदवारों को पे-स्‍केल लेवल 4 के अनुसार 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

सिलेक्‍शन प्रोसेस 

  • उम्‍मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्किल टेस्‍ट से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में 2.15 घंटे में 600 मार्क्‍स का पेपर हल करना होगा। वहीं स्किल टेस्‍ट में स्‍टेनो टाइपिंग का टेस्‍ट देना होगा।

ऐसे करें अप्लाई 

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब Announcements सेक्‍शन में स्‍टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।
  • अपनी बेसिक जानकारी दर्ज कर रजिस्‍ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारियों के साथ फोटो, साइन और बाकी डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।

बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 37 साल

Share post:

Popular

More like this
Related