नई दिल्ली (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 मार्च 2026 को होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- पंचायत सचिव : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, टाइपिंग (English 30 WPM / Hindi 25 WPM)
- चिकित्सा/मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- ओटी असिस्टेंट : 12वीं (PCB) , OT कोर्स/बीएससी के साथ काउंसिल रजिस्ट्रेशन
- रेडियोग्राफर : 12वीं विज्ञान, रेडियोलॉजी में बीएससी, रजिस्ट्रेशन
- फार्मासिस्ट : 12वीं साइंस, फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा के साथ काउंसिल रजिस्ट्रेशन
- MLT/ऑडियोमेट्रिक टेक्नीशियन : संबंधित बीएससी डिग्री
- लिथोग्राफर : 12वीं, फाइन आर्ट्स में 3 साल का डिप्लोमा, 3 साल अनुभव
सिलेक्शन प्रोसेस
- रिटन एग्जाम
- टाइपिंग टेस्ट
फीस
- एग्जाम फीस : 100 रुपए
- प्रोसेसिंग फीस : 700 रुपए
- ORA फॉर्म में करेक्शन फीस : 100 रुपए
सैलरी
- पद के अनुसार, 12,500 – 34,800 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न
- रिटन एग्जाम (CBT / स्क्रीनिंग टेस्ट)
- क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव
- कुल अंक : 120
- ड्यूरेशन : डेढ़ घंटा
- हर प्रश्न पर मिलने वाला अंक : 1
टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सचिव के लिए)
- इंग्लिश: 30 शब्द प्रति मिनट
- हिंदी : 25 शब्द प्रति मिनट
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें।
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- HPRCA पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाएं। “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना पसंदीदा एग्जाम डिस्ट्रिक्ट चुनें।
- आपका एप्लिकेशन फॉर्म आपकी प्रोफाइल जानकारी का इस्तेमाल करके ऑटो-फिल हो जाएगा।
- अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शंस से पेमेंट करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

