महानदी कोलफील्ड्स में 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार, सर्वेयर और अन्य तकनीकी पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          जूनियर ओवरमैन (T&S Gr-C)192
          माइनिंग सरदार (T&S Gr-C)448
          सर्वेयर (T&S Gr-B)24
          ट्रांसलेटर (OL Clerical Gr-III)01
          टेक्नीशियन (पैथोलॉजी)02
          टोटल667

          सैलरी 

          पद का नामसैलरी
          जूनियर ओवरमैन (T&S Gr-C)47,330.25 रुपए प्रतिमाह
          माइनिंग सरदार (T&S Gr-C)47,330.25 रुपए प्रतिमाह
          सर्वेयर (T&S Gr-B)51,103.12 रुपए प्रतिमाह
          ट्रांसलेटर (OL Clerical Gr-III)41,966.51 रुपए प्रतिमाह
          टेक्नीशियन (पैथोलॉजी)47,330.25 रुपए प्रतिमाह

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          जूनियर ओवरमैन

          • माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री।
          • डीजीएमएस से जारी ओवरमैन सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए।

          माइनिंग सरदार 

          • 12वीं या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री।
          • डीजीएमएस से प्राप्त खनन सरदारी प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), प्राथमिक चिकित्सा और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए।

          सर्वेयर 

          • 12वीं या माइनिंग/माइनिंग सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री।
          • डीजीएमएस द्वारा जारी सर्वेक्षण सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित) होना चाहिए।

          ट्रांसलेटर 

          • हिंदी और अंग्रेजी के साथ बीए या समकक्ष डिग्री।
          • हिंदी ट्रांसलेशन में सरकारी डिप्लोमा होल्डर्स को वरीयता दी जाएगी।

          टेक्नीशियन (पैथोलॉजी)

          • मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा।

          फीस 

          • सामान्य (UR), ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए (1000 + 180 जीएसटी)
          • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला : नि:शुल्क
          • कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी : नि:शुल्क

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बेसिस पर

          एग्जाम पैटर्न 

          • सेक्शन ए : जनरल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूड (20 अंक)
          • सेक्शन बी : टेक्निकल नॉलेज (20 अंक)
          • टोटल मार्क्स : 100
          • निगेटिव मार्किंग : नहीं
          • लैंग्वेज : हिंदी, अंग्रेजी

          क्वालिफाइंग मार्क्स 

          • जनरल, ईडब्ल्यूएस : 45%
          • ओबीसी (एनसीएल) : 40%
          • एससी, एसटी : 35%

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं।
          • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
          • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
          • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
          • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
          • आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...