Friday, February 6, 2026

इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 260 रिक्‍त पदों पर अफसरों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 24 जनवरी से होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 24 फरवरी तक आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

अलग-अलग ब्रांच के अनुसार, B.Com, B.Sc, B.Tech/B.E और M.A, M.Sc, MBA/PGDM, MCA डिग्री धारक उम्‍मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। सबमरीन टेक इंजीनियरिंग और सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल ब्रांच में केवल पुरुष उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अन्‍य सभी ब्रांच के लिए पुरुष और महिला उम्‍मीदवार दोनों आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट 

  • कार्यकारी शाखा (Executive Branch): 02 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच जन्म हुआ हो।
  • पायलट (Pilot): 02 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म हुआ हो।
  • नौसेना वायु संचालन अधिकारी (ऑब्जर्वर): 02 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्म हुआ हो।
  • वायु यातायात नियंत्रक (Air Traffic Controller – ATC): 02 जनवरी 2002 से 01 जनवरी 2006 के बीच जन्म हुआ हो।
  • लॉजिस्टिक्स शाखा (Logistics): 02 जनवरी 2002 से 01 जून 2007 के बीच जन्म हुआ हो।
  • शिक्षा शाखा (Education): 02 जनवरी 2002 से 01 जनवरी 2006 के बीच जन्म हुआ हो।
  • इंजीनियरिंग शाखा (Engineering Branch – जनरल सर्विस GS): 02 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच जन्म हुआ हो।
  • इलेक्ट्रिकल शाखा (Electrical Branch – जनरल सर्विस GS): 02 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच जन्म हुआ हो।

एप्लिकेशन फीस 

  • जारी नहीं

सैलरी स्ट्रक्चर 

  • वेतन सभी पद के अनुसार अलग-अलग होगा। प्रारंभिक वेतन ₹1,25,000/- प्रति माह के साथ अतिरिक्त भत्ते देय होंगे।

सिलेक्‍शन प्रोसेस 

  • मेरिट लिस्‍ट, SSB इंटरव्‍यू, डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्‍जामिनेशन।

ऐसे करें अप्लाई 

  • ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • अब Announcements सेक्‍शन में SSC भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।
  • अपनी बेसिक जानकारी दर्ज कर रजिस्‍ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारियों के साथ फोटो, साइन और बाकी डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें।
  • भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।

इंडियन आर्मी में 350 पदों पर भर्ती

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...