Saturday, February 7, 2026

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का पर्व है गणतंत्र दिवस : गोपाल मोदी

Date:

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर कोरबा में देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिवत तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

गणतंत्र दिवसध्वजारोहण उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपाल मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर निरंतर प्रगति कर रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानकर समाज और देश के हित में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर रायपुर संभाग संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...