नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन एयरफोर्स ने अविवाहित महिला और पुरुष युवाओं के लिए अग्निवीर वायु INTAKE 01/27 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन की है। जिन उम्मीदवारों ने 1 फरवरी तक अग्निवीर वायु के लिए फॉर्म नहीं भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 30-31 मार्च 2026 को होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- इंटरमीडिएट (12वीं) मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
- या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
- या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
एज लिमिट
- अधिकतम 22 साल
- आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
- आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- लिखित परीक्षा
- पीएसटी/पीईटी
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
- मेरिट लिस्ट
सैलरी
- पहले साल : 30,000
- दूसरे साल : 33,000
- तीसरे साल : 36,500
- चौथे साल : 40, 000
एग्जाम पैटर्न
- एग्जाम मोड : ऑनलाइन
- टाइप : ऑब्जेक्टिव
- सब्जेक्ट : इंग्लिश, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस
जॉब रोल
- एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस
- टेक्निकल ऑपरेशन्स
- सिक्योरिटी ड्यूटीज
- लॉजिस्टिक सपोर्ट
- एयर बेस ऑपरेशन्स
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

