ऋषभ पंत को फिर लगी चोट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले फिर से चोट लगी है। बता दें कि इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरी पारी के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके चोटिल से होने टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है। इस मैच से पहले पंत का चोटिल होना जाहिर तौर पर भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है।
          साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 84 के स्कोर तक टीम के 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक सिक्स भी लगाया। इसके बाद उन्हें कई बार चोट लगी। ऋषभ पंत को पहले उनके बाएं हाथ पर चोट लगी और उसके बाद मोरेकी की गेंद उनके कमर में लगी। उसके बाद वह दर्द से परेशान नजर आए। खेल के पहले ही घंटे में उन्हें दो बार फिजियो की मदद लेनी पड़ी, लेकिन दूसरी बार की चोट गंभीर थी कि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाना पड़ा। पंत जब मैदान छोड़कर गए तब तक वह 22 गेंदों में 17 रन बना लिए थे। हालांकि पंत की चोट कितनी गंभीर है उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पंत ने इस मैच की पहली पारी में 20 गेंदों पर 3 चौके और एक सिक्स की मदद से तेज 24 रन की पारी खेली थी।

          साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं पंत

          ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले चोट से उबरे थे। उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है लेकिन एक बार फिर से उन्हें चोट लगी है और यह टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

          Rishabh Pant : क्रिकेटर ऋषभ पंत ने 12वीं के छात्रा की भरी फीस

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...