Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ : मंत्री के बिना हेलमेट बाइक चलाने पर बवाल, चूड़ी-साड़ी भेट करने पहुचे एनएसयूआई अध्यक्ष पर एफआईआर

Date:

दुर्ग-भिलाई  (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के एक मंत्री द्वारा बिना हेलमेट के बाइक चलाने के मामले में पुलिस के खिलाफ विरोध जता रहे एनएसयूआई अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता पुलिस को चूड़ी-साड़ी भेंट करने पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़यह मामला दुर्ग ट्रैफिक थाना में पदस्थ ट्रैफिक टीआई के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को एनएसयूआई के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक थाना पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैफिक टीआई युवराज साहू से मंत्री पर नियमों के तहत कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ता भेंट स्वरूप चूड़ी-साड़ी भी साथ लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एनएसयूआई नेताओं द्वारा ट्रैफिक टीआई के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बिना हेलमेट के घूमना और निरीक्षण करना एक मंत्री को शोभा नहीं देता।

ये है पूरा मामला

23 जनवरी की सुबह दुर्ग शहर विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले थे। उस समय यातायात जागरूकता सप्ताह चल रहा था, बावजूद इसके मंत्री बिना हेलमेट के सड़क पर नजर आए। इस घटना का वीडियो स्वयं मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

Share post:

Popular

More like this
Related

सेक्टर स्पेसिफिक कार्यक्रम अब 12 फरवरी से लाइवलीहुड कालेज में

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर...

अश्लील डांस विवाद : निलंबन के बावजूद एसडीएम ने ऑफिस पर किया कब्जा

गरियाबंद (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में 9 जनवरी को आयोजित ऑर्केस्ट्रा...