Friday, February 6, 2026

10 दिन में माफी नहीं मांगे भूपेश बघेल तो होगा उग्र आंदोलन

Date:

  • पूर्व मुख्यमंत्री के विवादित बयान पर भड़का साहू समाज

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। उपमुख्यमंत्री अरूण साव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने डिप्टी सीएम साव की तुलना बंदर से की थी। पूर्व सीएम के इस टिप्पणी को लेकर अब अब प्रदेशभर में साहू समाज इस बयान का विरोध कर रहा है। बिलासपुर में साहू समाज ने भूपेश बघेल के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भूपेश बघेल 10 दिन के अंदर माफी नहीं मांगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलबता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर दौरे के दौरान जंगल की कहानी के जरिए डिप्टी सीएम अरुण साव पर तंज कसा था। बयान देते हुए बघेल ने कहा था कि जंगल के सभी राजा मन मिल के बेंदरा ल राजा बना दिन। उनके इस बयान के बाद साहू समाज ने प्रदेश भर में पूर्व सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई जगह उनके पुतले जलाए गए तो वहीं, अब समाज के पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कह रहे हैं।

बिलासपुर में दिया था बयान

29 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के लिंगियाडीह पहुंचे थे। जहां उन्होंने बस्ती उजाडऩे को लेकर पिछले 37 दिन से चल रहे स्थानीय आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह बस्ती को तोड़कर जो गार्डन बनाया जा रहा है क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने आएंगे। 2 साल में केवल 950 मीटर सड़क बन सकी और किसी भी मामले में काम नहीं हो पा रहा। इस दौरान उन्होंने विधायक अमर अग्रवाल को संतरी बताया था। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वे डटे रहें कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

अहमदाबाद से चल रही विष्णुदेव की सरकार – भूपेश बघेल

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...