Friday, February 6, 2026

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समन्वय से संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्य होंगे हासिल : लखनलाल देवांगन

Date:

  • कैबिनेट मंत्री देवांगन की अध्यक्षता में कोरबा में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और अधिकारियों के आपसी समन्वय से अभियान के सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

मंत्री लखनलाल देवांगनमंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि विगत वर्ष संपूर्णता अभियान 1.0 के अंतर्गत योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नीति आयोग द्वारा कोरबा जिले को विकास की तेज़ राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान 2.0 लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरपंचों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी तथा विभागीय अधिकारियों के समन्वय से कोरबा को विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर करना उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री लखनलाल देवांगनकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु डीएमएफ की व्यवस्था के माध्यम से जिले में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि कोरबा जिला लंबे समय से आकांक्षी जिला श्रेणी में शामिल है। संपूर्णता अभियान 1.0 में बेहतर प्रदर्शन के कारण जिले को प्रोत्साहन भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत शामिल संकेतकों में लक्ष्य प्राप्त करने पर सम्मानित किए जाने का प्रावधान भी है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि शासन द्वारा आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी ब्लॉकों में योजनाओं का प्रभावी संचालन कर तेज़ विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह तक संबंधित विभागों द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुसार फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 प्रारंभ हुआ है और 14 अप्रैल तक स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रमुख उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं योजनाओं के बीच अभिसरण को सशक्त बनाकर समग्र विकास को गति देना है। स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय नेतृत्व और सामुदायिक प्लेटफार्मों की सक्रिय भागीदारी से जनभागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ सफल प्रयासों का दस्तावेजीकरण कर नवाचार और आपसी सीख को प्रोत्साहित करना भी अभियान का अहम हिस्सा है। स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में जन्म के समय शिशुओं के वजन में सुधार, टीबी केस नोटिफिकेशन की दर में वृद्धि तथा प्रत्येक माह ग्राम/शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिशत में वृद्धि प्रमुख संकेतक हैं।

मंत्री ने दिलाई शपथ, किया चेक वितरण

मंत्री लखनलाल देवांगन

संपूर्णता अभियान 2.0 के शुभारंभ अवसर पर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान की सफलता हेतु शपथ दिलाई। इस दौरान अतिथियों ने सेल्फी जोन में स्मृति फोटो भी खिंचवाए। कार्यक्रम में बिहान से जुड़ी विभिन्न स्व-सहायता समूहों—ग्राम दोंदरो की देवी स्व-सहायता समूह, जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह, जामबहार की जय मां लक्ष्मी एवं जय अंबे स्व-सहायता समूह तथा सोनपुरी की राधा कृष्णा स्व-सहायता समूह को मंत्री श्री देवांगन द्वारा चेक वितरित किए गए।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ की दी स्वीकृति

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...