राज्यसभा चुनाव विवाद : भाजपा नेत्री सरोज पांडेय पर जानकारी छिपाने का आरोप, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। 2018 में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर दायर चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू की ओर से प्रस्तुत किए गए सभी 9 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। अब आगामी सुनवाई में भाजपा नेत्री व पूर्व सांसद सरोज पांडेय और उनके समर्थकों की गवाही दर्ज की जाएगी।

          राज्यसभा चुनावगौरतलब है कि भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडेय के राज्यसभा निर्वाचन को कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरोज पांडेय ने अपने नामांकन और शपथ पत्र में महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाईं। मार्च 2018 में छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था। इस चुनाव में भाजपा की ओर से सरोज पांडेय और कांग्रेस की ओर से लेखराम साहू मैदान में थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने सरोज पांडेय के नामांकन पत्र और शपथ पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया था। मामला बाद में केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्यपाल तक भी पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद मतदान संपन्न हुआ और सरोज पांडेय को विजयी घोषित कर दिया गया।

          चुनाव परिणाम के बाद हाईकोर्ट पहुंचा मामला

          चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पराजित उम्मीदवार लेखराम साहू ने शपथ पत्र में कथित रूप से गलत जानकारी देने और अपात्र विधायकों को मतदान की अनुमति दिए जाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की। यह याचिका लंबे समय से लंबित है और इस पर नियमित सुनवाई चल रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...