गरियाबंद (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लील डांस मामले में एसडीएम तुलसी दास को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अश्लील डांस को बढ़ावा दिया और उसमें पैसे खर्च किए।
कमिश्नर महादेव कावरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यक्रम के लिए नियमों के खिलाफ अनुमति दी गई थी और मंच पर डांसर्स ने अश्लीलता भरे प्रदर्शन किए। इसमें डांसर्स ने कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। कार्यक्रम में एसडीएम तुलसी दास के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वे पैसे उड़ाते और वीडियो बनाते पाए गए। इस मामले में एसपी वेदव्रत सिरमौर्य ने कार्रवाई करते हुए देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर कावरे ने कहा कि अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

