विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

      Date:

      • ‘पर्यावरण दर्पण’ पत्रिका का विमोचन, पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

          एसईसीएल

          कार्यक्रम का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा पर्यावरण ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धा महिला मंडल की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नेहरू शताब्दी नगर कॉलोनी में फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसईसीएल की वार्षिक पर्यावरण पत्रिका ‘पर्यावरण दर्पण’ का विमोचन किया गया। साथ ही कंपनी की पर्यावरणीय पहलों, हरित परियोजनाओं एवं सतत खनन गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय स्तर पर आयोजित निबंध, चित्रकला, तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता तथा कवि सम्मेलन के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) शेख जाकिर हुसैन ने किया, जबकि डॉ. एम.एस. प्रियंका ने आभार प्रदर्शन किया।

          एसईसीएल पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध

          अपने संबोधन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वृक्षारोपण, जल बचत तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।

          पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता

          निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप जिम्मेदार और सतत खनन के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। वहीं कुसमुंडा एवं हसदेव क्षेत्र की टीमों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। महाप्रबंधक (पर्यावरण) बी. राणा प्रताप ने स्वागत भाषण में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम और एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related