कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले एनआईएमएसएमई हैदराबाद द्वारा आयोजित सेक्टर स्पेसिफिक कार्यक्रम में इको टूरिज्म प्रशिक्षण 5, 6 और 7 फरवरी 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज, रामपुर, कोरबा में आयोजित होना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह प्रशिक्षण नहीं हो पाया।

अब यह प्रशिक्षण 12, 13 और 14 फरवरी 2026 को पुन: लाइवलीहुड कॉलेज, रामपुर में आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को इको टूरिज्म होमस्टे, फार्म स्टे, ग्रामीण पर्यटन, तथा छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग नीति 2024-30 के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमियों का उद्यम पंजीयन भी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णत: निशुल्क है और प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 75661 95551 पर संपर्क कर सकते हैं।

