छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर एनसीए कैंप के लिए चयनित 

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा आयोजित अंडर-16 (मेंस) एलीट और हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। यह चयन ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया है, जिसे प्रदेश क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

          हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए अर्शवीर सिंह भाटिया का चयन हुआ है। यह कैंप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 18 मई से 13 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, अंडर-16 एलीट कैंप के लिए दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें प्रतीक गंधर्व देहरादून और अरहम नाहर अनंतपुर में 11 मई से 6 जून 2026 तक प्रशिक्षण लेंगे। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को बीसीसीआई के शीर्ष कोचिंग स्टाफ की देखरेख में तकनीकी, फिटनेस और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनके खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। चयन को छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है और इन खिलाड़ियों से भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इग्नू दीक्षांत समारोह में कोरबा की लक्ष्मी राव को मिला गोल्ड मेडल

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें...