कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले भर में जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने दिन को यादगार बना दिया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, जरूरतमंदों को राशन सामग्री प्रदान, तालाबों की साफ-सफाई, महतारी सम्मान समारोह, विभिन्न सामाजिक वर्गों का सम्मान तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलन और प्रसादी वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य संपन्न किए गए। जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनकल्याण की भावना को साकार रूप दिया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा के हर कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहरा रहा है। महिला मोर्चा वृक्षारोपण अभियान, किसान मोर्चा कृषकों का सम्मान, जनजाति मोर्चा फल वितरण, अनुसूचित जाति मोर्चा स्वच्छता अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रमिक सम्मान, युवा मोर्चा हितग्राही सम्मान एवं महतारी वंदन जैसी गतिविधियाँ जिले के सभी मंडलों में संपन्न हुईं।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता, तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार, जिला कोरबा की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता है। सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया यह आयोजन कोरबा जिले में जनसेवा के नए उत्साह का संदेश दे गया।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

