अंबिकापुर में पारा 3.3 डिग्री, 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है और फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो इलाकों में शीत लहर दर्ज की गई। इस दौरान अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का दौर शुरू होने की संभावना है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों के एक-दो इलाकों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में भी शीत लहर का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

