लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक व 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

      Date:

      राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की हुई मासिक समीक्षा बैठक

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर ओंकार यादव और प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख टी. आर. भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

          बैठक में जिले में संचालित मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कोरबा के कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को बताया गया कि इन 113 ग्रामों में से 08 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है, जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वे का कार्य प्रगति पर है। समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी तय किया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

          सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। बैठक में इसके अतिरिक्त डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन और नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी की गई। सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि ये सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महतारी गौरव वर्ष : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...