शुभमन दूसरे टेस्ट से बाहर, पंत करेंगे कप्तानी

      गर्दन में खिंचाव के कारण पहला मैच बीच में छोड़ा था

      Date:

          गुवाहाटी (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे।
          शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन 15 नवंबर को गर्दन में खिंचाव हो गया था। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में एक दिन रखने के बाद उन्हें 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि भारत पहला टेस्ट 30 रन से हारा भारतीय टीम रविवार को कोलकाता टेस्ट 30 रन से हार गई। टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत को यह सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दूसरा मैच जीतना जरूरी है।

          रोहित भाई की तरह शांतचित्त बनना चाहता हूं : शुभमन गिल

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related