आज जारी होगी एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, आनलाइन चेक कर पाएंगे अपना नाम

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भारत निर्वाचन आयोग आज ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे तय समय में आपत्तियां, सुझाव दर्ज करा सकें।

          एसआईआरबता दें कि जिन वोटर्स के नाम पिछली एसआईआर में शामिल नहीं थे या जो बूथ लेवल ऑफिसर को डॉक्यूमेंट्स नहीं दे पाए थे, उनके नाम अलग से मेंशन होंगे। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का लिंक इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करके आप अपना नाम देख सकेंगे। लिस्ट सर्चेबल मोड में होगी, जिसमें आप इपिक नंबर (वोटर आईडी नंबर), जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड/गांव और बूथ नंबर के जरिए अपना नाम खोज सकेंगे या पूरी सूची डाउनलोड कर सकेंगे।

          दावा आपत्ति का होगा निपटारा

          23 दिसंबर 2025 यानी आज से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति ली जाएंगी। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

          छत्तीसगढ़ : एसआईआर ने 13 साल बाद बेटी को पिता से मिलाया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...