बांग्लादेश में हिंदू दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, 18 दिन में छठे हिंदू की हत्या

      Date:

      • बढ़ती हिंसा को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था

          ढाका (एजेंसी)। ढाका के पास नरसिंगदी में सोमवार रात को 40 साल के एक हिंदू व्यक्ति शरत चक्रवर्ती मणि की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी। यह हमला तब हुआ जब मणि पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाजार में अपनी किराने की दुकान चला रहे थे। बताया जाता है कि हमलावर अचानक आए और धारदार हथियारों से उन पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मणि को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह बीते 18 दिनों में छठे हिंदू व्यक्ति की हत्या है।

          बांग्लादेश 5 जनवरी को ही जेसोर जिले में भी एक हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनिरामपुर इलाके में एक आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी की सार्वजनिक रूप से हत्या हुई। वे कपलिया बाजार में आइस फैक्ट्री चलाते थे और दैनिक बीडी खबर अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन हमलावर उन्हें फैक्ट्री से बाहर बुलाकर एक गली में ले गए और सिर में नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से सात खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

          हिंदू विधवा से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर पीटा

          बांग्लादेश में 3 जनवरी को 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। यह घटना बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

          खोकन दास को लगाई थी आग

          नए साल की पूर्व संध्या पर एक हिंदू व्यक्ति खोकन दास को आग लगाने के बाद लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, उनके शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। खुद को बचाने की कोशिश में, दास सड़क के किनारे पास के एक तालाब में कूद गए।

          बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...