लोकसभा में हंगामा, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते महज 8 मिनट में ही स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

          लोकसभालोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को समझाते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान नारेबाजी का कोई औचित्य नहीं है, इसके बावजूद हंगामा जारी रहा। हालात को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इधर, अमेरिका से संबंधित ट्रेड डील को लेकर मंगलवार सुबह एनडीए की संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया।

          इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इसे अद्भुत और ऐतिहासिक करार दिया। वहीं विपक्ष ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी, उसी तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप ने की। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में मजबूती से पक्ष नहीं रखा और हार मान ली।

          हंगामे के बीच लोकसभा से वीबी-जी-राम-जी विधेयक पारित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related