Friday, February 6, 2026

प्रदेश व राष्ट्र के उत्थान में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण : मंत्री देवांगन

Date:

  • धीवर समाज के नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा का द्वितीय नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह 5 जनवरी को जूनियर रिक्रिएशन क्लब, एसईसीएल मानिकपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत रही।

धीवर समाजकार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश और राष्ट्र के उत्थान में प्रत्येक समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जब समाज आगे बढ़ता है, तभी देश सशक्त होता है। धीवर समाज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शो एवं विचारों पर चलने वाला समाज है और इस समाज का प्यार, सहयोग एवं समर्थन उन्हें हमेशा प्राप्त हुआ है! धीवर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई। साथ ही यह विश्वास दिलाया गया कि जल्द ही सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जायेगा।

धीवर समाजमहापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना। यह नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह समाज को जोडऩे, आपसी भाई-चारे को मजबूत करने एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के निर्विरोध पार्षद नरेन्द्र देवांगन जी एवं कोरबा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी भी उपस्थित थे। पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि जब प्रत्येक समाज शिक्षा, संगठन और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता है, तभी प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छूता है। यह आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरक पहल है!

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें छोटे छोटे बच्चों के नृत्य से सभी विशेष रूप से प्रभावित हुए एवं उन्हें मंच से सम्मानित भी किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई! तत्पश्चात समस्त अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।

समाज के लोग रहे उपस्थित

उक्त कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के पूर्व संरक्षक बलिराम लहिमोर, अध्यक्ष देवव्रत भीष्म , उपाध्यक्ष जगदीश धीवर, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, सहसचिव बंशीलाल धीवर, प्रवक्ता एवं वरिष्ठ समाज सेवक अशोक जलतारे, मीडिया प्रभारी मनीष भीष्म, विधिक सलाहकार सुनीता धीवर, महासभा कार्यकारिणी सदस्य क्रमश: रणजीत धीवर, प्रकाश धीवर, मुरली धीवर, बजरंग धीवर, उत्तम धीवर, अर्जुन धीवर एवं रेंज अध्यक्ष क्रमश: भागीरथी धीवर नवागढ़ रेंज, भुनेश्वर धीवर जैजैपुर रेंज, अनिल धीवर कोसमंदा रेंज, विशेश्वर धीवर बलौदा रेंज शामिल हुए।

धीवर समाज के मिलन समारोह में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन

Share post:

Popular

More like this
Related

UPSC CSE का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने...