Saturday, February 7, 2026

अदाणी फाउंडेशन की पहल : सोलर हाई मॉस्ट लाइटों से बाजार व चौक-चौराहे जगमगाए

Date:

  • दो चरणों में 110 स्ट्रीट लाइटों से गांवों की गलियां हुई रोशन, तृतीय चरण में 64 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर

  • सड़कों पर अब निडर होकर चल रहे ग्रामीण, स्थानीय व्यवसायियों में दिखने लगा तरक्की का उत्साह

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अदाणी कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपीएल) द्वारा विकसित भारत के विकसित गांव की कहानी गढ़ी जा रही है। अदाणी फाउंडेशन के सामुदायिक सहभागिता के हरित पहल के तहत आसपास के सात गांवों में विकास के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी जिम्मा उठाया जा रहा है।

अदाणी फाउंडेशन अदाणी फाउंडेशन पताढ़ी सहित निकटवर्ती ग्राम खोड्डल, पहंदा, पताड़ी, सरगबुंदिया, ढऩढनी, कुदूरमाल और देवरमाल ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों, गलियों व सार्वजनिक स्थलों में सोलर स्ट्रीट लाईटें लगाकर एवं गांव के सप्ताहिक बाजारों में सोलर हाई मास्ट लाईटें लगाकर सार्वजनिक विकास की दिशा में एक उज्ज्वल अध्याय लिख रहा है। अदाणी फाउंडेशन अपने इस अभियान के तहत कुल तीन चरणों में आसपास के गांवों में कायापलट करने में प्रयासरत है। प्रथम चरण में 50 स्ट्रीट व तीन सोलर हाई मास्ट लाईट लगाकर गांवों को प्रकाशमान किया गया। गावों में इसका सकारात्मक परिणाम देख तथा ग्रामीणों की मांगों के आधार पर द्वितीय चरण में 60 स्ट्रीट व दो सोलर हाई मास्ट लाईटें केपीएल प्रोजेक्ट के निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में लगाकर सालों से चली आ रही मांगों को पूरा किया जा रहा है। जिसका पूर्ण लाभ ग्रामीणों एवं आवागमन करने वालों लोगों को मिल रहा हैं। प्रोजेक्ट के निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में अब तृतीय चरण में भी दो सोलर हाई मास्ट लाईटें लगाई गई है। जबकि 64 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कार्य योजना बनायी जा रही है जिससे सौर ऊर्जा के माध्यम से गांव के पूरे क्षेत्रों में हरित रोशनी का संचार किया जा सके। गांवों के साप्ताहिक बाजारों में लगे हाई मास्ट लाईटों की रोशनी से ग्रामीण क्षेत्र के बाजार पहले की तुलना में ज्यादा देर तक खुले रहे हैं जिससे स्थानीय व्यवसायियों का व्यापार के साथ-साथ आमदनी भी बढऩे लगी है। अदाणी समूह द्वारा अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों कोरबा, रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बलौदा बाजार-भाटापारा एवं बिलासपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अद्योसंरचना विकास एवं आजीविका उन्नयन के क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है।

गांव की गलियों में रहती है रोशनी

ग्राम पंचायत पताड़ी के सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाये गए सोलर लाईटों के कारण गांव की गलियों में पूरी रात रोशनी रहती है जिससे कई घटनाओं में भी बचाव संभव हो रहा है। साथ ही अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अन्य सामुदायिक कार्यो के संपादन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों ने सराहना की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया है।

देर रात तक खुलने लगी सब्जी मंडियां

ग्राम पताड़ी में सब्जी का दुकान लगाने वाली दुकेश्वरी देवी ने बताया कि बाजार में अदाणी कंपनी द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाने से बहुत आराम है। इससे न तो हमें कोई लाइट लगाना पड़ रहा है। साथ ही अब दुकान भी ज्यादा समय तक खुल रही है।

अदाणी फाउंडेशन ने बढ़ाये हाथ : 18 आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...