बहाली की मांग को लेकर जवानों का धरना, कार्यालय परिसर में प्रदर्शन

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बर्खास्तगी से आहत नगर सेना के एक जवान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नगर सेना के जवानों ने नगर सेना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी जवान जिला सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जवानों का कहना है कि संबंधित अधिकारी की भूमिका के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है और जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

          नगर सेना

          बता दें की संतोष पटेल ने कुछ दिन पहले कलेक्टर परिसर में जहर का सेवन कर लिया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। बाद में नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि संतोष पटेल ने जहर सेवन से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। जवान का आरोप है कि अधिकारियों के लगातार दबाव और प्रताडऩा के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इधर, धरने पर बैठे नगर सेना के जवानों ने कहा है कि जब तक संतोष पटेल को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

          महिला सैनिकों ने किया प्रदर्शन

          प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने भी प्रताडऩा को लेकर आंदोलन किया था, जिससे विभाग में पहले से ही असंतोष की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन और नगर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले में उचित कदम उठाने और पीडि़त जवान को न्याय दिलाने की अपेक्षा की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...