कोलकाता (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। कोलकाता टेस्ट ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।
इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट मिला। उन्होंने केशव महाराज (जीरो), साइमन हार्मर (5 रन), टोनी डी जॉर्जी (24 रन), ऐडन मार्करम (31 रन) और रायन रिकेल्टन (23 रन) को आउट किया। टी-ब्रेक से ठीक पहले अक्षर पटेल ने कार्बिन बॉस (3 रन) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मोहम्मद सिराज ने मार्को यानसन (जीरो) और विकेटकीपर काइल वेरिने (16 रन) और कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर (24 रन) और कप्तान टेम्बा बावुमा (3 रन) ने 2-2 विकेट झटके।
दिल्ली टेस्ट : इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया

