कोलकाता (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रन की हार झेलनी पड़ी है। भारतीय टीम 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच हारी है। पिछली हार 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली थी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए। वे एक दिन पहले गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हुए थे।
तीसरे दिन का खेल साउथ अफ्रीका ने 93/7 के स्कोर से शुरू किया। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने दूसरी पारी में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम के बाकी के बल्लेबाज इस पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। बवुमा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, उनके अलावा कॉर्बिन बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो दूसरी पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए थे। अंत में अक्षर पटेल ने कुछ बड़े शॉट्स खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश जरूर की लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सके। अंत में वह 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा। मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी और उन्हें 30 रनों की बढ़त मिली थी। हालांकि दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा और पूरी टीम 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 124 रनों का टारगेट मिला।
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने ऋषभ पंत

