टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन से हराया

      दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को घर में क्लीन स्वीप किया, हार्मर ने 9 विकेट लिए

      Date:

          गुवाहाटी टेस्टगुवाहाटी (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हरा दिया है। वहीं अफ्रीका ने भारत को कोलकाता टेस्ट में भी 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।
          इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने 449 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा था। वहीं आखिरी दिन टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 422 रन की जरूरत थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने भारत के दो विकेट हासिल कर लिए थे। वहीं आखिरी दिन दो सेशन के अंदर साउथ अफ्रीका ने बचे हुए 8 विकेट हासिल करके एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका की इस जीत में गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने अहम भूमिका निभाई।

          कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...