फिल्म धुरंधर: SP असलम चौधरी न तो कभी रहमान डकैत से डरे, न ही बलूच विरोधी थे- नौरीन चौधरी

      Date:

          नई दिल्ली।(एजेंसी) बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में एक अहम रोल पाकिस्तान के SP असलम चौधरी का था। SP असलम चौधरी की पत्नी नौरीन चौधरी कहा- फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने उनके पति के रोल को फिल्माने से पहले उनकी परमिशन नहीं ली। मेरे पति न तो कभी रहमान डकैत से डरे, न ही बलूच विरोधी थे। उनके किरदार को गलत दिखाया गया है। इसके चलते उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी। अब मैंने तय किया है कि इस मामले में मैं आदित्य धर को इंटरनेशनल वकील के जरिए नोटिस भेजूंगी।

          SP असलम चौधरी पाकिस्तान के ल्यारी पर बनी बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में संजय दत्त ने पाकिस्तान के एक SP चौधरी असलम का रोल किया है। उन्हें पाकिस्तान का सुपरकॉप भी कहा जाता है। असलम ने 2009 में ल्यारी (कराची) के खूंखार रहमान डकैत का एनकाउंटर किया था। इसके करीब चार साल बाद कराची में विस्फोटकों से भरी एक कार उनके काफिले से टकरा गई थी। इसमें असलम समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी।

          असलम चौधरी की पत्नी नौरीन चौधरी ने कहा कि फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने उनके पति के रोल को फिल्माने से पहले उनकी परमिशन नहीं ली। मेरे पति न तो कभी रहमान डकैत से डरे, न ही बलूच विरोधी थे। चौधरी असलम अपनी पूरी जिंदगी रहमान डकैत से नहीं डरे। अगर वे डरते तो मैं आज अमेरिका या इंग्लैंड में रह रही होती। मैं फिलहाल पाकिस्तानी में ही रह रही हूं। उनके रोल को गलत दिखाया गया है। इसके चलते उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी। उनका काम सिर्फ ल्यारी तक सीमित नहीं था। उन्होंने कराची में कई ऑपरेशन किए थे। उन्हें कई मामलों में गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी फील्ड नहीं छोड़ी। ल्यारी असल में वैसा नहीं है, जैसा फिल्म में दिखाया गया है। ल्यारी कराची का एक छोटा सा इलाका है।

          तीन-चार सीन ऐसे थे, जब मुझे लगा कि असलम मेरे सामने हैं। लेकिन फिल्म के एक शॉट में जब बम धमाका हुआ, तो मैं आगे नहीं देख सकी। फिल्म में एक सीन गलत है, जिसमें वह बलूच बच्चों को पीटते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि असलम बलूचों के दुश्मन हैं, लेकिन असलियत में ऐसा नहीं था। वह सिर्फ अपराधियों के खिलाफ थे।

          असलम ने जंगल में रहमान डकैत का एनकाउंटर किया

          एनकाउंटर से पहले उन्होंने कुछ लोगों का पता लगाया था। अपने प्लान को अंजाम देने वे चार-पांच दिन पहले घर से निकले थे। रहमान ईरान से आ रहा था। असलम ने उसे जंगल में 7 पुलिसकर्मियों के साथ घेर लिया था और उसका एनकाउंटर कर दिया। असलम 6 दिन बाद घर लौटे। वे बहुत खुश थे और मेरे पास आकर बोले- अल्लाह ने मेरी इज्जत बचा ली। चौधरी ने अपना काम पूरा कर लिया है।मेरे पति बलूच विरोधी नहीं थे। आज भी ल्यारी में कई लोग उनका सम्मान करते हैं।  बलूच महिलाएं उनकी पुण्यतिथि पर हमारे घर आई थीं। वे केवल अपराधियों के खिलाफ थे, उन्होंने कभी आम लोगों को परेशान नहीं किया। भले ही वे बलूच हों या नहीं।

          इंटरनेशनल वकील से नोटिस , 25 करोड़ रुपए मुआवजा

          फिल्म का टीजर आने के बाद हमें पता चला कि ऐसी कोई फिल्म बन रही है। उन्होंने “हवा-हवा” गाने के लिए पाकिस्तानी कलाकार को फिल्म रिलीज से पहले ही कॉपीराइट का भुगतान कर दिया था। उन्होंने चौधरी असलम की एंट्री के लिए एक छोटे से सॉन्ग पर 46 लाख रुपए खर्च किए हैं। अब मैंने तय किया है कि इस मामले में मैं आदित्य धर को इंटरनेशनल वकील के जरिए नोटिस भेजूंगी।मैं उनसे पाकिस्तानी करंसी में 25 करोड़ रुपए मुआवजा मांगूंगी। अगर फिल्म 1500 करोड़ रुपए कमा चुकी है, तो 25 करोड़ उसके मुकाबले बहुत छोटी रकम है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related