बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। चैत्र नवरात्र के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी।

हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में मेला लगेगा। इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का मार्ग बढ़ाया है और एक मेमू पैसेंजर विशेष ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए की गई है।
ट्रेनों का विस्तार और विशेष ट्रेन
- 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक बढ़ाया गया है।
- 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया गया है।
- 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

