तमनार जनसुनवाई : प्रदेश कांग्रेस ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

      Date:

      • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज बोले-ग्रामीणों से कलेक्टर व एसपी ने नहीं की बात

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायगढ़ -तमनार जनसुनवाई में कोयला खदान खोले जाने के मुद्दे को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों व पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया, और अब सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहा है, तो दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव घटना की जांच की बात कह रहे हैं।

          तमनार जनसुनवाईप्रदेश कांग्रेस ने दावा किया है कि तमनार की घटना भाजपा की गांव, गरीब और आदिवासी विरोधी नीति का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जांच कमेटी ने मौके पर जाकर मामले की पड़ताल की। जिंदल की जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया था, जिसके बाद फर्जी तरीके से सुनवाई कराई गई। कांग्रेस के अनुसार 15-20 जिंदल कर्मचारियों के हस्ताक्षर से यह जनसुनवाई पूरी हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि धरना दे रहे ग्रामीणों से कलेक्टर और एसपी ने कोई बातचीत नहीं की। कांग्रेस ने 27 दिसंबर को पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज से माहौल बिगडऩे का आरोप लगाया। पार्टी ने तमनार हिंसा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन पर डालते हुए सवाल किया कि सरकार दोषियों को कब चिह्नित करेगी। साथ ही कांग्रेस ने जिंदल को दी गई खदान और जनसुनवाई को रद्द करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

          आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने की साजिश

          कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने की साजिश है। आदिवासी चोरी-छिपे कराई गई फर्जी जनसुनवाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों को जबरन थाने ले जाकर डराया-धमकाया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यदि किसी की जिम्मेदारी बनती है, तो वह शासन-प्रशासन, कलेक्टर और एसपी की है।

          पूरे मामले की होगी जांच : अरुण साव

          उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पूरे मामले जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित किया जाए, ग्रामीणों का जीवन स्तर भी बढ़े और प्रदेश का विकास भी हो, यह सब जरूरी है, एकतरफा नहीं सोचना नहीं चाहिए। सरकार के पास रेवेन्यू नहीं आएगा तो विकास कैसे होगा? पूरे परिपेक्ष्य में इसे देखना चाहिए।

          तमनार पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...