प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। खैरागढ़ में सीमेंट प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुद्दे पर किसानों का पूर्ण समर्थन करने का ऐलान किया है।
          उन्होंने पत्रकारों के साथ कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने झीरम, ताड़मेटला समेत तमाम घटनाओं में शामिल नक्सलियों के खिलाफ केस वापस लिए जाने पर कहा कि शहीद परिवारों से बिना बात किए फैसला लेना सही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने फर्जी मामलों में कई आदिवासियों के जेल में होने का आरोप लगाया है। बैज ने इसके साथ एसआईआर की वजह से बहुत से मतदाता के वंचित रह जाने की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ में इसके लिए 3 महीने और समय बढ़ाने की निर्वाचन आयोग से मांग की है। वहीं आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि शारीरिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए बिना रिजल्ट घोषित करना शंका पैदा करता है। इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए नंबर के साथ मैरिट लिस्ट और जांच करने की मांग की है।

          छत्तीसगढ़ : बिजली बिल पर आंदोलन, मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में कांग्रेस

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...