छत्तीसगढ़ : मेडिकल पीजी में राज्य कोटे की सीटें अब 50% से घटकर 25 प्रतिशत हुई

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश नियम 2025 में आंशिक संशोधन कर राज्य कोटे की सीटें 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दी हैं। नए नियम के लागू होते ही मेडिकल छात्रों में असंतोष बढ़ गया है।
          अब सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की राज्य कोटे की कुल सीटों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। पहले राज्य में 50 प्रतिशत सीटें सिर्फ प्रदेश में एमबीबीएस पढ़े छात्रों के लिए आरक्षित थीं, पर इनकी संख्या आधी हो जाएगी। सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 50 प्रतिशत सीटें पहले से ही आरक्षित हैं। निजी कॉलेजों में 42.5 प्रतिशत स्टेट, 42.5प्रतिशत मैनेजमेंट और 15 प्रतिशत एनआरआई कोटा है। अब यहां के स्टेट कोटे में भी बाहर से पढ़े छात्रों को मौका मिलेगा।

          छत्तीसगढ़ : स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 14 घंटे जांच

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...