DRDO में जेआरएफ सहित इंजीनियर की भर्ती, स्टाइपेंड 37 हजार

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (VRDE) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 4 मई 2026 को मैकेनिकल और 6 मई को इलेक्ट्रिकल के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू वाले दिन ही रिटन एग्जाम भी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद 11:30 बजे से इंटरव्यू शुरू होगा। यह भर्ती दो साल के लिए की जाएगी। इसे उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          मैकेनिकल इंजीनियर2
          इलेक्ट्रिकल इंजीनियर1
          कुल पदों की संख्या3

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री।
          • वैलिड गेट स्कोर (2024, 2025 या 2026)
          • एम ई/एम टेक के उम्मीदवार GATE स्कोर के बिना भी आवेदन कर सकते हैं।

          एज लिमिट 

          • अधिकतम 28 साल
          • इसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के आधार पर की जाएगी।
          • एससी, एसटी : 3 साल की छूट
          • ओबीसी : 5 साल की छूट

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • रिटन एग्जाम
          • इंटरव्यू
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

          स्टाइपेंड 

          • 37,000 रुपए प्रतिमाह
          • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

          इंटरव्यू का पता 

          • ‘वीआरडीई, वाहननगर पीओ, अहिल्यानगर 414006’, महाराष्ट्र

          ऐसे करें आवेदन 

          • डीआरडीओ वीआरडीई की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं।
          • होमपेज से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
          • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
          • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस ई मेल पर भेजें :

          DRDO में 764 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इग्नू दीक्षांत समारोह में कोरबा की लक्ष्मी राव को मिला गोल्ड मेडल

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें...