बिहार चुनाव : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी

      डिप्टी सीएम बोले- आरजेडी के के गुंडों ने किया हमला

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार चुनाव के बीच लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है और मुर्दाबाद के नारे भी लगे हैं। घटना को लेकर विजय सिन्हा ने आरजेडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है। अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू हो गई।
          जानकारी के अनुसार यह घटना लखीसराय के खोरियारी गांव में हुई। आरोप है कि आरजेडी के समर्थकों ने डिप्टी सीएम की कार को आगे बढऩे से रोका। मतदान के दिन जब विजय कुमार सिन्हा खोरियारी गांव पहुंच तो आरजेडी के समर्थकों ने सिन्हा की कार को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान उनके काफिले पर चप्पलें फेंकी गई, पथराव किया गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व राजीव रंजन सिंह ललन सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

          बिहार चुनाव : हमें मिलकर विकसित बिहार बनाना है : रक्षामंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...