भवन का छज्जा गिरने से छात्र की मौत

      Date:

      • प्रधान पाठक निलंबित, तीन शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस

          बलरामपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठवीं कक्षा के छात्र की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस दर्दनाक हादसे को गंभीर लापरवाही मानते हुए संयुक्त संचालक द्वारा माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक ममता गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

          आंगनबाड़ी भवनउल्लेखनीय है कि शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला में अध्ययनरत छठवीं कक्षा का छात्र आलोक कुमार, पिता रमेश देवांगन, मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान खेलते-खेलते स्कूल परिसर के पीछे स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में पहुंच गया। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी अन्य छात्रों द्वारा दिए जाने पर शिक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे। आलोक मलबे में खून से लथपथ हालत में दबा मिला। शिक्षकों एवं ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन

          हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने जिम्मेदार शिक्षकों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया था। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों पर कार्रवाई किए जाने के बाद अब परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पूरे घटनाक्रम में विद्यालय परिसर में बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...