Saturday, February 7, 2026

तेज प्रताप यादव बोले- मेरी बहन का जो अपमान करेगा उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा

बहन रोहिणी आचार्य के अपमान पर भाई का बड़ा एलान

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के पार्टी छोडऩे के बयान के बाद अब तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने गुस्से में कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। उन्होंने कहा कि रोहिणी दीदी जो बात कह रही है वह अपनी जगह बिल्कुल सही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है।
बता दें कि रोहिणी आचार्य ने सबसे पहले एयरपोर्ट पर अपने अपमान की बात कही थी। उन्होंने अपनी बातों में कहा कि मैंने अपना मायका और राजद पार्टी से अलग हो गई हूं। पूछने पर उन्होंने दो नाम लिया और कहा कि यह बात अब आपलोग खुद को चाणक्य कहने वाले संजय यादव और रफीज से पूछिये, तेजस्वी यादव से पूछिये। अब तो स्थिति यह हो गई है कि इनका नाम लेने पर चप्पल से मारा जाता है, अपमानित किया जाता है और घर से निकाला जाता है।

बिहार चुनाव : तेज प्रताप यादव बोले- लोग मुझे मरवा देंगे, बहुत सारे दुश्मन हैं

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...