शाम 5 बजे होगा शपथग्रहण, बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने की चर्चा
मुंबई (एजेंसी)। एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वे मुंबई पहुंच चुकी हैं और फिलहाल अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरी में मौजूद हैं। उनके साथ बेटे पार्थ पवार भी हैं।
62 वर्षीय सुनेत्रा पवार इस समय महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। शनिवार दोपहर एनसीपी के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथग्रहण समारोह शाम 5 बजे होगा। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद रिक्त हो गया था। अजित पवार के पास वित्त, आबकारी और खेल विभागों के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री का दायित्व भी था।
बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि

