सुरेश दुआ ने जीता सुपर रैंडोन्यूर का खिताब, छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट बने, 5 दिनों में रचा इतिहास

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने एक बार फिर अपनी ताकत और धैर्य का कमाल दिखाया है। उन्होंने सिर्फ 5 दिनों में सुपर रैंडोन्यूर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। सुरेश छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि लगातार पांच दिनों में हासिल की है।

          साइकिलिस्ट सुरेश दुआ

          7 फरवरी से 11 फरवरी के बीच, सुरेश दुआ ने अलग-अलग लंबी दूरी की ब्रेवेट राइड्स पूरी कीं — 600 किमी, 200 किमी, 300 किमी और 400 किमी। इन राइड्स का आयोजन रायपुर रैंडोन्यूर क्लब ने किया था। क्लब के आयोजक दीपांशु जैन ने बताया कि सुपर रैंडोन्यूर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रसिद्ध साइकिलिंग खिताब है। यह खिताब फ्रांस की संस्था द्वारा दिया जाता है और इसे पाने के लिए एक साल के भीतर 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की ब्रेवेट राइड्स तय समय में पूरी करनी होती हैं।

          आयोजक दीपांशु जैन ने बताया कि सुरेश दुआ ने 7 फरवरी को 600 किमी की दूरी 26 घंटे 33 मिनट में, 9 फरवरी को 200 किमी 8 घंटे 58 मिनट में, 10 फरवरी को 300 किमी 13 घंटे 45 मिनट में और 11 फरवरी को 400 किमी 17 घंटे 40 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी किया है.

          2025 में यहीं श्रृंखला 6 दिनों की थी पूरी

          सुरेश दुआ ने इससे पहले 2025 में भी यही श्रृंखला 6 दिनों में पूरी की थी। अब तक उन्होंने कुल 12 बार सुपर रैंडोन्यूर का खिताब जीता है, जो उनकी मेहनत और अनुशासन को दर्शाता है। वर्तमान में सुरेश दुआ एनआईटी रायपुर में कार्यरत हैं और टूर दे रायपुर साइकिलिंग क्लब के सक्रिय सदस्य भी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साइकिलिंग समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...