माओवादी सुखराम मरकाम ने किया आत्मसमर्पण, 21 लाख रूपए का था इनाम

      Date:

          जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नक्सल मोर्चे पर ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय और 21 लाख रुपए के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ योगेश उर्फ सुरेश ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। यह घटना ओडिशा के मलकानगिरी जिले में हुई, जहां सुरक्षा बलों के सामने माओवादी ने सरेंडर किया।

          आत्मसमर्पणआत्मसमर्पण के दौरान सुखराम के पास से एक राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सुखराम वर्ष 2010 से माओवादी संगठन से जुड़ा था और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी है और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में गंभीर नक्सली मामले दर्ज थे। मलकानगिरी के एसपी विनोद पाटिल ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि आत्मसमर्पण से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और उम्मीद है कि अन्य माओवादी भी धीरे-धीरे मुख्यधारा में लौटेंगे।

          8 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...