बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, किया सरेंडर

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

          बर्खास्त पुलिसकर्मी

          जानकारी के मुताबिक आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर 22 वर्षीय बेटी चित्रा की भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

          बताया जा रहा है कि लता साहू ने करीब चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी, जबकि चित्रा उसकी पहली शादी से बेटी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी गुलाब साहू को पहले अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पड़ोसियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन अब चलेगी नए समय पर

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती...