कोरबा । (AkhandBharatHNKP.Com) कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईडांड डकैती के मामले में पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बालको क्षेत्र में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई। जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी।
इस 5 टीमों में 50 अधिकारी एवं कर्मचारी थे । एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम सीसीटीवी चेक, सूचना संकलन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था। जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।

बता दे 6 नवंबर को तराईडांड गाव में शत्रुघन दास के घर पर देर रात लगभग एक दर्जन से अधिक नकाबपोश लोग पीछे के दरवाजा से पहुंचे जहां शत्रुघन दास के लगभग 11 सदस्यों को रस्सी और मुंह को बांधकर बंधक बनाया गया था और हथियार की नोक पर डेढ़ लाख रुपये नगदी और सोने चांदी की जेवरात ले गये थे ।
इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 50 लोगों की 5 टीम में बनाई गई थी जो अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही थी । इसके अलावा लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे देखे गए व ढाई सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की गई तब जाकर इस मामले में 19 आरोपी पकड़े गए पकड़े गए आरोपी कोरबा के अलावा जांजगीर चाम्पा व सकती जिला के निवासी हैं।
घोटालो में फसी पूर्व सीएम बघेल की करीबी सौम्या चौरसिया का भी नाम
इस मामले में रोचक तथ्य यह रहा की डकैतों ने जब डकैती की इस दौरान शत्रुघ्न दास के घर पर उन्होंने उनसे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी रही सौम्या चौरसिया का पैसा कहां रखा है बता दो नहीं तो मारे जाओगे। शत्रुघ्न दास की बेटी सौम्या चौरसिया के साथ रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और उनके घर इनका आना जाना था इसे लेकर कई बातें सामने आई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण—
- साहिब दास 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
- विदेशी दास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
- सुनील दास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
- नंदकिशोर राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा
- पवन पूजन सिंह 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
- संतोष कुमार श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
- उमेश सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
- समार सिंह 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
- कलेश्वर सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
- रतिराम सिंह 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
- चन्दकांत डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
- नरसिंह दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
- श्याम जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
- गोरेलाल पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
- रितेश श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
- गुनितराम पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
- शंकर पटेल उर्फ छोंदू 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
- प्रदीप यादव उर्फ लल्लू 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
- अर्जुन विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा

