समय पर जांच व नियमित दवा से टीबी का उपचार संभव : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • टीबी उन्मूलन अभियान में लॉयन्स क्लब की सहभागिता, कलेक्टर ने मरीजों को बांटी पोषण किट

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों में सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया और उनसे आत्मीय बातचीत कर उपचार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं।

          कलेक्टर कुणाल दुदावतइस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच कराकर नियमित रूप से दवाओं का सेवन किया जाए। उन्होंने बताया कि नशा, असंतुलित खानपान और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के कारण टीबी का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन डॉट्स पद्धति के तहत छह माह तक नियमित दवा लेने से रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। दवाओं में लापरवाही करने पर बैक्टीरिया दोबारा सक्रिय होकर बीमारी को गंभीर बना सकता है। उन्होंने मरीजों को उपचार अवधि के दौरान पूरक पोषण आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की, ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और इलाज अधिक प्रभावी हो सके। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी, सीएमएचओ, डीपीएम पद्माकर शिंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

          टीबी उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा अभियान

          कलेक्टर ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए एक सशक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। निक्षय निरामय मित्र योजना के माध्यम से टीबी मरीजों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, कॉल सेंटर की स्थापना कर अधिक से अधिक एक्स-रे जांच के जरिए मरीजों को उपचार से जोड़ा जा रहा है। नई एक्स-रे मशीन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रगतिरत है, जिससे जांच सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी। वल्नरेबल क्षेत्रों में संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोडऩे का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है।

          मरीजों की सहायता के लिए हरसंभव सहयोग

          कलेक्टर दुदावत ने टीबी उन्मूलन में परिवार, समाज और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए लॉयन्स क्लब बालको द्वारा पोषण किट वितरण में दिए गए सहयोग की सराहना की और इसे सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण बताया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब के विक्रम अग्रवाल ने कहा कि क्लब सेवा को अपना मूल उद्देश्य मानता है और भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर टीबी मरीजों की सहायता के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

          भारी व हल्की वाहन चालकों का प्राथमिकता से कराएं नेत्र परीक्षण : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...