बच्चो की जगह जब शिक्षक करने लगा उठक बैठक

      Date:

          अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। शराब के नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंचा। स्कूल पहुंचते ही वह उठक- बैठक करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि सिर्फ 20 रूपए में आधा गिलास शराब पी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के वंदना प्राइमरी स्कूल का है।

          नशे में धुत शिक्षक मिली जानकारी के अनुसार मैनपाट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बालक वंदना में पदस्थ टीचर राज प्रताप सिंह नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। स्कूल की हेडमास्टर छुट्टी पर थीं। एक शिक्षक स्कूल ही नहीं आए। नशे में धुत शिक्षक के भरोसे पहली से पांचवीं के बच्चे स्कूल में थे। बताया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षक के नशे में होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। जब पत्रकार स्कूल पहुंचे तो शिक्षक नशे की हालत में मिला और उसने शराब पीने की बात खुद स्वीकार की। गांववालों ने बताया कि एक प्राइमरी स्कूल का टीचर स्कूल में बच्चों की जिम्मेदारी संभालते समय नशे में था। ढंग से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था। जब पत्रकार स्कूल पहुंचे, तो टीचर राज प्रताप सिंह ने शराब पीने की बात मान ली।

          छत्तीसगढ़ : अब आवारा कुत्तों की निगरानी भी करेंगे शिक्षक

          होगी कड़ी कार्रवाई

          मामले में संज्ञान लेते हुए बीईओ योगेश शाही ने कहा कि ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसे शिक्षक विभाग में हैं तो यह अच्छा संदेश नहीं जाता है। निश्चित ही उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पहले भी शिक्षक के शराब पीने की शिकायत मिली थी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...