जनगणना कार्य में जुटेंगे शिक्षक, लाखों बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पडऩे की संभावना जताई जा रही है। वजह है राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जनगणना, जिसमें बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश के 30 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढऩे वाले करीब 31 लाख बच्चों की पढ़ाई आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है, क्योंकि लगभग 53 हजार प्राथमिक शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया जाएगा।

          जनगणना
          File photo

          जानकारी के अनुसार जनगणना का पहला चरण मई से सितंबर 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। जनगणना निदेशालय ने बोर्ड और उच्च कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षकों को ही फील्ड वर्क में लगाने का निर्णय लिया है। प्रशासन का तर्क है कि मई तक वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो जाती हैं, इसलिए मौजूदा सत्र पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

          विद्यार्थियों के बीच संवाद जरूरी

          शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच निरंतर संवाद बेहद जरूरी होता है। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में, जहां पहले से संसाधनों की कमी है, वहां शिक्षकों की अनुपस्थिति से बच्चों की सीखने की गति धीमी पड़ सकती है। ऐसे में सत्र शुरू होते ही पालकों और स्कूल प्रबंधन को वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान देना होगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...